{"_id":"5c952190bdec2213f932f0f9","slug":"191553277328-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के पालन में लग गई आर्म्ड और नागरिक पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के पालन में लग गई आर्म्ड और नागरिक पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के लिए स्टैटिस्टिक्स सर्विलांस टीम और फ्लाइंग स्क्वाएड टीम अपने अपने क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों में नजर रखने लग गई है। स्टैटिस्टिक्स सर्विलांस टीम में आर्म्ड पुलिस और फ्लाइंग स्क्वाएड में नागरिक पुलिस लगाई गई है। दोनों टीमें मतदान तक अपने अपने क्षेत्रों में तैनात रहेंगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले किसी भी तरह के मामलों में कार्रवाई करेंगी।
स्टैटिस्टिक्स सर्विलांस में आर्म्ड पुलिस को लगाया गया है। जिसे जिले की छह विधानसभाओं में तैनात किया गया है। प्रत्येक विधानसभा में तीन-तीन टीमें तैनात हैं जो चिह्नित स्थानों में तैनात रहेंगी। यह टीम आचार संहिता के मामलों प्रचार सामग्री, रिकवरी, नशीले पदार्थों की तस्करी, प्रचार के प्रतिबंधित तरीकों पर नजर रखेगी। वहीं फ्लाइंग स्क्वाएड की भी प्रत्येक विधानसभा में तीन तीन टीमों को तैनात किया गया है। जिसमें नागरिक पुलिस को तैनात किया गया है। फ्लाइंग स्क्वाएड टीम अपनी विधानसभाओं में घूमेगी और किसी भी तरह के आचार संहिता के मामलों में लिखा पढ़ी करते हुए कानूनी कार्रवाई करेगी। ब्यूरो