फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   निलंबित जूहा बड़ेत के शिक्षक के नहीं रखा पक्ष

निलंबित जूहा बड़ेत के शिक्षक के नहीं रखा पक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
निलंबित जूहा बड़ेत के शिक्षक के नहीं रखा पक्ष
अल्मोड़ा। प्रमाण पत्र संदिग्ध होने की शिकायत मिलने पर एक साल से अनुपस्थित निलंबित जूनियर हाईस्कूल बड़ेत (द्वाराहाट) के सहायक शिक्षक लक्ष्मण सिंह ने तीसरी बार भेजे गए नोटिस के बाद भी अपना पक्ष विभाग के सम्मुख नहीं रखा है। शिक्षक के पक्ष रखने की अंतिम तिथि 20 फरवरी भी बीत चुकी है। डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा) ने निलंबित शिक्षक के प्रमाण पत्रों की जांच कराने को लेकर निदेशालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि उप्र के मोहल्ला असदपुर धामरौली थाना नुरपूर पोस्ट अहीरपुरा, तहसील चांदपुर (बिजनौर) निवासी लक्ष्मण सिंह जिले के द्वाराहाट ब्लॉक में जूहा बड़ेत में सहायक शिक्षक पद पर तैनात था। किसी व्यक्ति ने लक्ष्मण सिंह के बीटीसी प्रमाणपत्र फर्जी होने की शिकायत शिक्षा विभाग से पूर्व में की थी। विभाग ने लक्ष्मण सिंह से अपना पक्ष रखने को कहा, लेकिन 24 फरवरी 2018 से शिक्षक अनुपस्थित है।
विज्ञापन


विभाग ने 17 जुलाई 2018 और 17 सितबर 2018 को नोटिस उसके घर बिजनौर भेजे और पक्ष रखने को कहा, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। उसे 17 जुलाई 2018 को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने तीसरा नोटिस जनवरी अंतिम सप्ताह में भेजा था, लेकिन अंतिम तिथि 20 फरवरी तक शिक्षक ने पक्ष नहीं रखा है।

जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) आरएस यादव ने बताया कि शिक्षक के बीटीसी प्रमाण पत्रों की जांच के लिए रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षाएं उत्तर प्रदेश को तीन बार पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन वहां से अब तक कोई जवाब शिक्षा विभाग को नहीं मिला है। गत दिनों निरीक्षण में आई एडी वंदना गर्ब्याल को पत्र लिखकर संबंधित शिक्षक के प्रमाण पत्रों की जांच निदेशालय स्तर से कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed