{"_id":"5b7c498f42c792465704171d","slug":"191534871951-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसजे परिसर में लगेंगे उच्च स्तर के दस सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसजे परिसर में लगेंगे उच्च स्तर के दस सीसीटीवी कैमरे
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुविवि एसएसजे परिसर में आगामी दिनों में छात्रसंघ चुनाव होने वाले हैं, लेकिन इस बार छात्रसंघ चुनाव से पहले परिसर में उच्च स्तर के सीसीटीवी भी लग जाएंगे। परिसर प्रशासन के अनुरोध पर कुविवि के कुलपति ने मुख्य कैंपस में दस सीसीटीवी लगाने की अनुमति दे दी है। कैमरे लग जाने के बाद ऐसा पहली बार होगा कि छात्रसंघ चुनाव की हर गतिविधियां कैमरे में कैंद रहेंगी।
एसएसजे परिसर में अक्सर बाहरी तत्वों के घुस आने से अराजकता का माहौल पैदा हो रहा था। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए भी परिसर में सीसीटीवी लगाए जाने को लेकर परिसर प्रशासन में चर्चा पूर्व से चल रही थी। पिछले दिनों परिसर प्रशासन ने सीसीटीवी लगाने संबंधी प्रस्ताव बनाकर कुविवि के कुलपति नैनीताल को भेजा। इधर बीते दिन कुलपति ने अल्मोड़ा कैंपस के मुख्य परिसर में उच्च स्तर के दस सीसीटीवी लगाने की अनुमति भी दे दी है। कैमरे लग जाने के बाद जहां परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और छात्रसंघ चुनाव में भी अराजक तत्वों पर सीधे नजर रखी जा सकेगी।
इधर परिसर के कुलानुशासक डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कुलपति द्वारा एसएसजे परिसर में उच्च स्तर के दस सीसीटीवी लगाने की अनुमति दे दी गई है। कैमरे आने के बाद इन्हें परिसर के विभिन्न स्थानों में लगा दिया जाएगा।