फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   युवा कांग्रेस के पांच पदों के लिए मतदान जारी

युवा कांग्रेस के पांच पदों के लिए मतदान जारी

Wed, 11 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के पांच पदों के लिए मतदान जारी
अल्मोड़ा। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महमंत्री, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और विधानसभा क्षेत्र इकाई अध्यक्ष के लिए मतदान दूसरे दिन भी जारी रहा। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यों द्वारा मतदान किया जा रहा है। चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2087 वोटरों में से 1104 ने वोट डाले हैं। 12 जुलाई को अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र और रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के सदस्यों के लिए मतदान की तिथि निर्धारित है। मतगणना 13 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय अल्मोड़ा में होगी।
विज्ञापन

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र इकाई के सदस्यों ने नगर के लोअर मालरोड स्थित सांगा काटेज में बनाए गए बूथ में बुधवार को वोट डाले। पंजीकत 552 वोटरों में से 356 सदस्यों ने मतदान किया।
विज्ञापन

उधर द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र इकाई के पंजीकृत 142 वोटरों में से 111 ने मतदान में हिस्सा लिया। 31 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 770 मतदाता पंजीकृत थे। वहां 323 सदस्यों ने ही वोट डाले। सल्ट विधानसभा क्षेत्र में 623 सदस्यों में से 314 ने मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युकां के जिला निर्वाचन अधिकारी नटवर सिंह ने बताया कि गुरुवार 12 जुलाई को अंतिम दिन अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के सदस्य सांगा काटेज और रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के सदस्य मोनाल गेस्ट हाउस में बनाए गए बूथ पर मतदान करेंगे। अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1164 और रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में 394 वोटर पंजीकृत हैं। 13 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय अल्मोड़ा में मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed