{"_id":"5b41014b4f1c1bbe248b522b","slug":"191530986827-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र से भटककर अल्मोड़ा पहुंची महिला को परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र से भटककर अल्मोड़ा पहुंची महिला को परिजनों से मिलाया
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। चार दिन पूर्व महाराष्ट्र के अंबाड़ा से अल्मोड़ा पहुंची 40 वर्षीय एक महिला को पुलिस ने सुरक्षित उनके परिजनों से मिलवा दिया है। महाराष्ट्र से अल्मोड़ा पहुंचे महिला के परिजनों ने पुलिस की इस सहायता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या ने बताया कि चार जुलाई को एनटीडी क्षेत्र में एक महिला अकेली घूम रही थी। पूछताछ किए जाने पर वह अपना सही नाम पता नहीं बता सकी। महिला को सुरक्षा की दृष्टि से महिला थाने में लाया गया और उनके सामान से मिली एक मेडिकल स्टोर की पर्ची में नरखेड़ा का फोन नंबर अंकित मिला।
थानाध्यक्ष ने बताया कि उस नंबर पर जानकारी लेने के बाद पता चला कि अज्ञात महिला का नाम सरस्वती उर्फ कौशल्या सोना जी फुले पत्नी सुभाष फुले है और वह अंबाड़ा, नागपुर महाराष्ट्र की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह यहां तक पहुंच गई। पुलिस से जानकारी मिलने के बाद अल्मोड़ा पहुंचे परिजन महिला को सकुशल वापस ले गए।