{"_id":"5afdc0d34f1c1b1a5e8b5431","slug":"191526579411-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के सुझावों के रखा जाएगा सरकार के सम्मुख: नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के सुझावों के रखा जाएगा सरकार के सम्मुख: नेगी
Updated Thu, 17 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ब्लॉक सभागार में पलायन आयोग की बैठक में जंगली जानवरों की रोकथाम, स्थानीय उत्पादों पर आधारित रोजगार सृजन, लघु उद्योग जैसे अनेकों सुझाव विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने रखे।
बैठक में पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी ने पलायन को मुख्य समस्या बताते हुए कहा कि प्रदेश के 38 विकासखंडों में तेजी से पलायन हुआ है जिसमें भिकियासैंण ब्लॉक भी शामिल है। उन्होंने कहा जनता द्वारा रखे जा रहे सुझावों को सरकार के समक्ष प्राथमिकता से रखा जा रहा है ताकि गांवों के विकास के अनरूप नीति बन सके।
इस दौरान विभिन्न संगठनों ने जंगली जानवरों की रोकथाम, अनिवार्य चकबंदी, जैविक खेती के उत्पादों को ब्रांडेड करने, पशुपालन को संरक्षण देने, फलोत्पाद और अन्य नकदी फसलों के लिए विपणन केंद्र खोलने, मोहान पशु मेला शुरू करने, गुणवत्तापरक शिक्षा आदि सुझाव रखे।
विज्ञापन
बैठक ग्राम्य विकास आयुक्त डॉ. आरएस पोखरिया, ब्लाक प्रमुख हिमानी नैनवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी, डॉ. प्रमोद नैनवाल ,उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल ,बीडीओ शाकिर हुसैन , बीईओ हिमांशु नौगाई, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अश्वनी गौतम, ज्येष्ठ उप प्रमुख दीवान भंडारी आदि मौजूद थे