{"_id":"5accf3ec4f1c1b5d3e8b462b","slug":"191523381228-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा-शीतलाखेत मार्ग पर बंद बस सेवा शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा-शीतलाखेत मार्ग पर बंद बस सेवा शुरू होगी
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। छह साल से बंद पड़ी उत्तराखंड परिवहन निगम की अल्मोड़ा-कोसी-शीतलाखेत बस सेवा 12 अप्रैल से फिर संचालित की जाएगी। यह बस अल्मोड़ा से शीतलाखेत होते हुए दिल्ली तक जाएगी। बस सेवा शुरू होने पर तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो से छह साल पूर्व अल्मोड़ा-कोसी-शीतलाखेत मार्ग पर बस सेवा संचालित की गई थी। डिपो में बसों की भारी कमी के कारण इसे बंद कर दिया गया था।
बस सेवा बंद होने के कारण जहां निगम को काफी घाटा हुआ वहीं शीतलाखेत, बिमौला, चाण, रौनडाल, नौगांव, खूंट, धामस, धारी, भाकड़, नौला, तल्ला रौतेला, चंपा, मटेला, सड़का, दयौली खान, बगडल रौतेला समेत तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा था। इन गांवों के लोगों को दिल्ली जाने के लिए अल्मोड़ा आना पड़ता था।
विज्ञापन
रोडवेज के स्टेशन प्रभारी कृपाल दत्त सनवाल ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की लगातार मांग के बाद परिवहन निगम 12 अप्रैल से अल्मोड़ा-कोसी-शीतलाखेत बस सेवा पुन: संचालित करेगा। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल से यह बस सेवा शीतलाखेत होते हुए दिल्ली तक जाएगी। अल्मोड़ा से बस प्रतिदिन दिन में एक बजे चलेगी जबकि दिल्ली से रात्रि 8:30 बजे संचालित होगी। व्यापार मंडल शीतलाखेत के अध्यक्ष गणेश चंद्र पाठक ने बताया कि बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय ग्रामीणों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। अब परिवहन निगम ने उनकी मांग मान ली है।