फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   शिकायतों के निस्तारण में जिले आगे

शिकायतों के निस्तारण में जिले आगे

Sat, 10 Mar 2018 07:56 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में जिले आगे
शिकायतों के निस्तारण में जिले आगे
विज्ञापन

निदेशालय और शासन स्तर शिकायतों के निस्तारण में अभी भी पीछे
सेवा समाधान पोर्टल में जिलों की बीस हजार से अधिक ऑनलाइन शिकायतें दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। आम जनता की शिकायतों, समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा खोले गए सेवा समाधान ऑनलाइन पोर्टल में लोग लगातार शिकायतें दर्ज कर रहे हैं। इन शिकायतों के निस्तारण में जिले के समाधान पोर्टल सबसे आगे है। जबकि निदेशालय स्तर दूसरे और शासन तीसरे नंबर पर हैं। लंबित आवेदनों के मामले में शासन स्तर पहले नंबर पर है।
दरअसल प्रदेश सरकार के सेवा समाधान पोर्टल में ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करने का प्रावधान है। उत्तराखंड निवासी आवेदनकर्ता कहीं से भी ऑनलाइन अपनी समस्या को इस पोर्टल पर दर्ज करा सकता है। वर्तमान में ऑनलाइन पोर्टल में जिला स्तर की समस्याओं का तेजी से निपटारा किया जा रहा है जबकि निदेशालय और शासन स्तर की शिकायतें जिले के अनुपात से कम निपटाई जा रही हैं। ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज निदेशालय स्तर की 10,097 शिकायतों में 6830 शिकायतों का निस्तारण हुआ है जबकि 1935 अस्वीकृत और 1332 लंबित हैं। वहीं शासन स्तर पर 3745 दर्ज शिकायतों में मात्र 783 शिकायतों का निस्तारण हुआ है। 1895 अस्वीकृत और 1067 शिकायतें लंबित हैं। जिला स्तर पर 20,378 शिकायतों में 15,120 का निस्तारण, 4323 अस्वीकृत और 935 लंबित हैं।
विज्ञापन

सेवा समाधान पोर्टल के वरिष्ठ सहायक तनुज बिष्ट ने बताया कि ऑनलाइन दर्ज होने वाली समस्याओं का 20 दिन के अंदर निस्तारण किया जाता है। शिकायतकर्ता की शिकायतों को संबंधित विभाग को भेज दिया जाता है। विभाग कार्रवाई कर आख्या शिकायतकर्ता के लिए ऑनलाइन पोर्टल में अपलोड करता है। अगर 20 दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शिकायत स्वत: ही कमिश्नर के पास ऑनलाइन पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-
जिले लंबित निवेदन निस्तारित अस्वीकृत निवेदनों की संख्या
..................................................................................................................
अल्मोड़ा 45 2095 139 2279
ऊधम सिंह नगर 276 2696 856 3828
चम्पावत 66 288 52 406
नैनीताल 26 1924 431 2381
पिथौरागढ़ 9 338 191 538
बागेश्वर 20 338 44 402
उत्तरकाशी 25 898 38 961
चमोली 53 475 93 621
टिहरी गढ़वाल 32 1107 300 1439
देहरादून 198 1772 797 2767
पौड़ी गढ़वाल 41 1131 467 1639
रुद्रप्रयाग 9 427 50 486
हरिद्वार 135 1631 865 2631
.....................................................................................................................
योग 935 15,120 4323 20,378
.....................................................................................................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed