{"_id":"5a96f0ae4f1c1bbd218b5a22","slug":"191519841454-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिराग बने पब्लिक सेक्टर बैडमिंटन टूनामेंट के चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिराग बने पब्लिक सेक्टर बैडमिंटन टूनामेंट के चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
शटलर चिराग सेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शटलर चिराग सेन ने ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप जीत ली है। प्रतियोगिता के विजेता बनकर उन्होंने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
बैडमिंटन संघ के मीडिया प्रभारी गोकुल सिंह मेहता ने बताया कि बंगलूरू में 24 फरवरी से 27 फरवरी तक हुई प्रतियोगिता के फाइनल में चिराग ने एयर इंडिया के आर्यमान टंडन को 10-7 से (रिटायर) पराजित किया। इससे पहले उन्होंने क्वाटर फाइनल में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के ला तलार को 21-17, 21-18 से हराया, जबकि सेमीफाइनल में फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के सिद्धार्थ ठाकुर को 21-18, 23-21 से पराजित किया। चिराग एयर इंडिया की टीम से खेले और प्रतियोगिता के विजेता बने। चिराग की जीत पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के महासचिव बीएस मनकोटी, उनके पिता सांई बैडमिंटन कोच डीके सेन, राम अवतार, प्रशांत जोशी, अनिल नैनवाल, जगमोहन फर्त्याल, राकेश जायसवाल, शेखर लखचौरा, रघु पंत, संजीव अग्रवाल, सभासद राजेंद्र तिवारी, हेम तिवारी, व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, सुरेश कर्नाटक, कमल गुप्ता, अमरनाथ सिंह रजवार आदि ने खुशी जताई है। ब्यूरो