{"_id":"5a8ef8d54f1c1b8e238ba2bd","slug":"191519319253-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौरासी में कल होगा पलायन रोको महासम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौरासी में कल होगा पलायन रोको महासम्मेलन
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नव चेतना विकास समिति से जुड़े तीस गांवों के संगठनों की पहल पर शनिवार को जौरासी में होने वाले पलायन रोको महासम्मेलन की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सम्मेलन में स्थानीय लोगों के अलावा भारी संख्या में उत्तराखंड के प्रवासी भी पहुंच रहे हैं।
जौरासी में शनिवार को होने वाले पलायन रोको महासम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। आयोजन के सह संयोजक और मीडिया प्रभारी हरीश कांडपाल ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न शहरों में सक्रिय प्रवासियों के संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों के अलावा तमाम लोग पहुंच रहे हैं।
बताया कि सम्मेलन के आयोजन से पहले इसकी रूपरेखा को लेकर दिल्ली और लखनऊ सहित विभिन्न शहरों में बैठकें भी हो चुकी हैं। बताया गया कि सम्मेलन में पर्वतीय महासभा के पूर्व अध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक टीएस मनराल, चेतना विकास समिति के अध्यक्ष चंदन घुघतियाल सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल होंगे।