फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है: कोश्यारी

प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है: कोश्यारी

Mon, 19 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है: कोश्यारी
अल्मोड़ा। नैनीताल के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। पिछली कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार का कार्यकाल बेदाग रहा है।
विज्ञापन


एक विवाह समारोह में शामिल होने अल्मोड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने बेदाग अपना एक साल का कार्यकाल पूरा किया है। जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे थे। अब लोगों के काम सरलता से हो रहे हैं और जनता भी राहत महसूस कर रही है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम निशंक की चाय पार्टी को लेकर के पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चाय पार्टी एक सामान्य निमंत्रण है और कोई भी इसमें जा सकता है। हमें बुलाया तो हम चले गए। खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के सवाल पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि हम थोड़ा चैंपियन बन सकते हैं। अनुशासनहीनता का विषय मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ऐसा है तो प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री इसे देखेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, रवि रौतेला, चंदन लाल टम्टा, विद्या बिष्ट, विपिन भट्ट, अनिल साही, विनीत बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed