फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मंत्री नहीं पहुंचीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं

मंत्री नहीं पहुंचीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं

Sat, 25 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
मंत्री नहीं पहुंचीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं
अल्मोड़ा। बाल विकास मंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्या की अनुपस्थिति में पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं का समाधान करवाया।
विज्ञापन

मंत्री रेखा आर्या का शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में समस्याएं सुनने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन उनका कार्यक्रम रद होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्राम सड़का के गोपाल राम ने सड़क निर्माण, राजेंद्र प्रसाद आर्य और विनोद कुमार ने जूनियर हाइस्कूल उरोली के भवन निर्माण, लमगड़ा ब्लॉक के सिमल्टी उरई में पशु गर्भाधान केंद्र खोलने, विजय कुमार ने भनार (द्वाराहाट) को नगर पंचायत से हटवाने के मुद्दे रखे। गिरीश चंद्र पंत ने दुगालखोला का आगंबनबाड़ी केंद्र लंबे समय से बंद रहने, बाला दत्त कांडपाल ने थपलिया में नाला निर्माण का मुद्दा उठाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने समस्यओं को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदन लाल टम्टा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, राजेंद्र बिष्ट, जगदीश चौहान, विनीत बिष्ट, केसी सनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed