{"_id":"5a11b6164f1c1bd1408b7b22","slug":"191511110166-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलज्यू देवता मंदिर चौकुना में 22 दिनी जागर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलज्यू देवता मंदिर चौकुना में 22 दिनी जागर शुरू
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चौकुना के ग्रामीण और देव डांगरों का जत्था चंपावत के ग्वल चौड़ स्थित ग्वल देवता मंदिर से लौट आया है। चंपावत से लाए गए दीपक को गोलज्यू देवता मंदिर चौकुना में स्थापित कर रात्रि में देव डांगरों को अवतरित कराया गया। इसी के साथ ही मंदिर में 22 दिवसीय कुमाउंनी जागर शुरू हो गई है।
बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का जत्था चंपावत के ग्वल चौड़ स्थित ग्वल देवता मंदिर को रवाना हुआ था। जत्थे में देव डांगर हाथ में जलता हुआ दीपक लेकर चल रहे थे। चंपावत पहुंच कर दीपक को ग्वल देवता मंदिर में स्थापित किया गया।
शुक्रवार की सुबह ग्वल चौड़ मंदिर से जला दीपक लेकर वापस गोलज्यू देवता मंदिर चौकुना पहुंचे और इसे मंदिर में स्थापित किया गया। रात्रि में देव डांगरों का अवतरण हुआ। इसी के साथ मंदिर में 22 दिवसीय कुमाऊंनी जागर शुरू हो गई है। चंपावत गए जत्थे में रमेश नाथ गोस्वामी, खड़क सिंह, सरपंच तेज सिंह, गोपाल सिंह मेहरा, शिव सिंह मेहरा, पान सिंह, श्यामसुंदर सिंह, बसंती देवी, पूर्व प्रधान जानकी देवी, गंगा सिंह, किशन सिंह, गोविंद सिंह, प्रताप सिंह, नारायण सिंह, जीत सिंह, कृष्णा सिंह आदि शामिल थे।