फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जनसंख्या ऋणात्मक वृद्धि दर में अल्मोड़ा दूसरे नंबर पर

जनसंख्या ऋणात्मक वृद्धि दर में अल्मोड़ा दूसरे नंबर पर

Mon, 10 Jul 2017 10:48 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
जनसंख्या ऋणात्मक वृद्धि दर में अल्मोड़ा दूसरे नंबर पर
अल्मोड़ा। 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश के तेरह जिलों में जहां 11 जिलों में जनसंख्या बढ़ी, वहीं ऋणात्मक वृद्धि दर वाले जिलों में पौड़ी के बाद अल्मोड़ा जिले का नंबर है। 2001 की जनगणना में जहां अल्मोड़ा जिले की जनसंख्या 6,30,567 थी। वहीं 2011 में घटकर 6,22,506 रह गई है।
विज्ञापन


2001 की जनगणना के अनुसार अल्मोड़ा जिले की जनसंख्या 630567 थी। इनमें 293848 पुरुष और 336719 महिलाएं शामिल थीं। 2011 में हुई जनगणना में जिले की जनसंख्या में 8061 की कमी आई है। 2011 की जनगणना के मुताबिक जिले की जनसंख्या 622506 रह गई है। इनमें 291081 पुरुष और 331425 महिलाएं शामिल हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या 40344 अधिक है।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में एक दशक में जनसंख्या वृद्धि दर 18.81 फीसदी रही है। प्रदेश में सबसे अधिक ऊधमसिंहनगर में 33.45 फीसदी जनसंख्या की बढ़ोतरी हुई है। वहीं ऋणात्मक जनसंख्या वृद्धि दर में पौड़ी के बाद अल्मोड़ा का दूसरा नंबर है। पौड़ी जिले की ऋणात्मक वृद्धि दर -1.41 फीसदी है, जबकि अल्मोड़ा की ऋणात्मक वृद्धि दर -1.28 फीसदी रही है। अल्मोड़ा जिले का लिंगानुपात प्रदेश में सबसे अधिक 1139 है। शिशु लिंगानुपात शून्य से छह वर्ष तक 922 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed