{"_id":"595a71cd4f1c1b7b6c8b456b","slug":"191499099597-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी अकादमी श्रीनगर में प्रदर्शन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी अकादमी श्रीनगर में प्रदर्शन कल
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसबी में स्थायी नियुक्ति, पेंशन और अन्य मांगों को लेकर एसएसबी स्वयंसेवकों का कलक्ट्रेट में चल रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने जिला मुख्यालय में चल रहे धरने को 2800 दिन पूरे होने पर पांच जुलाई को श्रीनगर स्थित एसएसबी अकादमी में प्रदर्शन करने का एलान किया है। इस संबंध में ऑल इंडिया एसएसबी वालेंटियर एसोसिएशन ने एसएसबी के महानिदेशक और उप महानिदेशक को ज्ञापन भी भेजा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एसएसबी स्वयंसेवक गत 11 वर्षों से मणिपुर के स्वयंसेवकों की तरह अन्य राज्यों के स्वयंसेवकों को भी नियुक्ति और पेंशन देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। 11 फरवरी 2014 को तत्कालीन गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में नौकरी योग्य एसएसबी स्वयंसेवकों को राज्यों के सहयोग से नौकरी दिए जाने और नौकरी की आयु सीमा पार कर चुके एसएसबी स्वयंसेवकों को एक मुश्त सहायता या पेंशन देने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाने का निर्णय हो चुका था।
उन्होंने गुरिल्लों की विभाग द्वारा सत्यापित सूची संगठन को उपलब्ध कराने, एसएसबी महानिदेशक के साथ बैठक कर एसएसबी स्वयं सेवकों के पक्ष में एक प्रस्ताव तैयार करने, गुरिल्लों के मामले में शीघ्र कार्रवाई करने के लिए गृह मंत्रालय में विभाग द्वारा पहल करने की मांग की। धरने और ज्ञापन भेजने वालों में वालों में केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, आनंदी महरा, दया पैनवाल, राजेश तिवारी, तेज सिंह सुप्याल, ममता देवी, गोपाल राणा, अर्जुन सिंह, खड़क पिलख्वाल, जगदीश सुयाल आदि हैं।