{"_id":"65b548cb3ed89c4d630c154a","slug":"19-pseudo-guest-house-gets-notice-almora-news-c-232-1-alm1002-107602-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में होम स्टे के नाम पर चल रहे थे 19 गेस्ट हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में होम स्टे के नाम पर चल रहे थे 19 गेस्ट हाउस
Sat, 27 Jan 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
कसादेवी क्षेत्र में होम स्टे का निरीक्षण करते जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी और अन्य। स्वयं
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
06 कमरों से अधिक का नहीं हो सकता है होम स्टे, सभी को नोटिस जारी
जिला पर्यटन विभाग ने दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत संचालित 56 होम स्टे का किया था सत्यापन
अल्मोड़ा। जिले के प्रसिद्ध कसारदेवी में होम स्टे के नाम पर 19 गेस्ट हाउस का संचालन सामने आया है। पयर्टन विभाग ने सभी संचालकों को नोटिस जारी किया है। जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों में कारोबारियों ने होम स्टे का संचालन किया है। ये पर्यटन विभाग में पंजीकृत हैं।
पर्यटन विभाग ने 18 से 24 जनवरी तक दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत संचालित 56 होम स्टे का निरीक्षण और सत्यापन किया। जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी ने बताया कि 19 गेस्ट हाउस ऐसे मिले जो होम स्टे के नाम से पंजीकृत हैं। बताया कि छह कमरों तक ही होम स्टे संचालित हो सकता है लेकिन यहां होम स्टे के नाम पर इससे अधिक कमरे बनाकर गेस्ट हाउस के रूप में संचालित हो रहे थे। सभी संचालकों को विभाग ने नोटिस जारी किया है। लोहनी ने बताया कि जिले के अन्य तहसीलों में संचालित सभी पंजीकृत होम स्टे का निरीक्षण किया जाना है। मानकों के तहत होम स्टे का संचालन न होने पर कार्रवाई होगी।