फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   19 nominees nominated by Almora in Almora

अल्मोड़ा में 19 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Fri, 07 Sep 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 07 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
19 nominees nominated by Almora in Almora
नामांकन के दौरान एसएसजे परिसर में उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कुविवि एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए 19 प्रत्याशियों नामांकन कराया। अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। कोषाध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी होने से इस पद पर निर्विरोध चुनाव तय है। कला, वाणिज्य, दृश्यकला, शिक्षा और विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं कराया। सभी प्रत्याशी जुलूस के साथ परिसर में नामांकन कराने पहुंचे।  
विज्ञापन


    चुनाव अधिकारी प्रो. दया पंत ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राजन चंद्र जोशी, रोहित कुमार टम्टा, संदीप सिंह तड़ागी ने नामांकन कराया है। उपाध्यक्ष पद के लिए पुष्कर सिंह बिष्ट, विनोद सिंह, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए अंजलि बिष्ट, सावित्री देवी, सचिव में अक्षय कुमार टम्टा, शंकर दत्त जोशी और संयुक्त सचिव में चंदन बहुगुणा, ललित भंडारी ने, कोषाध्यक्ष के लिए मात्र एक प्रत्याशी अभिषेक बनौला ने, सांस्कृतिक सचिव में पुनीत कुमार आर्या, शेखर सिंह सिजवाली, विवि प्रतिनिधि में अर्जुन कुमार, ऋषभ, आस्था पत्रिका के संपादक के लिए महेंद्र कुमार ने नामांकन कराया। संकाय प्रतिनिधि विज्ञान के लिए चेतन पंत, मोहित मनराल ने नामांकन कराया। वहां निदेशक प्रो. आरएस पथनी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पीएस बिष्ट, एसडीएम विवेक रॉय, पुलिस क्षेत्राधिकारी कमल राम आर्या, कोतवाल चंद्र मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय चौखुटिया में पांच पदों के लिए दो-दो नामांकन हुए हैं। दो पदों पर एक-एक नामांकन हुआ है और दो पदों में कोई नामांकन नहीं हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए योगेश जोशी, हंसी कुमयां, उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज सिंह, दीपक आर्या, सचिव पद के लिए शंकर नैनवाल, अजय सिंह, संयुक्त सचिव के लिए भूपेंद्र सिंह नेगी, महेश गिरी, कोषाध्यक्ष के लिए संदीप कुमार, जीवन चंद्र ने नामांकन किया। छात्रा उपाध्यक्ष के लिए किरन नेगी, विवि प्रतिनिधि के लिए लक्ष्मी गिरी ने नामांकन कराया। संकाय प्रतिनिधि तथा सांस्कृतिक सचिव पद के लिए कोई नामांकन नही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए ममता पांडे, चंद्रशेखर पांडे चुनाव मैदान में हैं, जबकि छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए गंगा, विवि प्रतिनिधि के लिए सुनीता देवी ने नामांकन दाखिल किया है। इन दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय है। छात्र उपाध्यक्ष, सचिव और उपसचिव पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं किया है। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार भोज की देखरेख में हुई जिसमें प्राचार्य प्रो. आरएस भट्ट, डा. राजीव कुमार, डा. मंजू चंद्रा ने सहयोग दिया।
 

आम सभा में लुभावने वायदे कर छात्र हित में काम करने का किया वायदा
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय सोमश्वर में छात्रसंघ चुनाव के लिए आम सभा हुई। आमसभा में प्रत्याशियों ने लुभावने वायदे कर छात्र और महाविद्यालय हित में संघर्षरत रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने और अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील की।एबीवीपी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मीना आर्या ने परिषद द्वारा छात्रहित में किए गए कार्यों को गिनाया। एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ललित आर्या ने कहा कि वह महाविद्यालय में नए विषय खोलने के साथ ही छात्र-छात्राओं के हित में काम करेंगे। सचिव पद की प्रत्याशी भावना कैड़ा और संगीता, उपसचिव पद के प्रत्याशी मनीष आर्या और हरीश सिंह बोरा ने अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील की। छात्र उपाध्यक्ष दलीप कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी टम्टा, कोषाध्यक्ष पवन पांडे, विवि प्रतिनिधि कैलाश, कला संाय प्रतिनिधि सुरेश बोरा ने भी छात्र हित में कार्य करने की बात कही। संचालन चुनाव प्रभारी डॉ. बलदेव राम ने किया। वहां प्राचार्य डॉ. अर्चना साह, डॉ. ज्योति टम्टा, डॉ. सीपी वर्मा, कुंदन बिष्ट, जगदीश प्रसाद, भानु प्रताप दुर्गापाल, ललित मोहन जोशी, रजनीश कुमार, प्रखर बिष्ट, रश्मि आर्या आदि थे।

राजकीय महाविद्यालय जैंती में रेनू बिष्ट का छत्र संघ अध्यक्ष बनना तय
जैंती/लमगड़ा/मानिला (अल्मोड़ा)। राम सिंह धौनी राजकीय स्नाकोतर महाविद्यालय जैंती में अध्यक्ष पद पर एक मात्र प्रत्याशी रेनू बिष्ट ने नामांकन कराया। उनका निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है। प्राचार्य प्रो. नर सिंह बिष्ट ने बताया कि उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, कला, वाणिज्य, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि और विवि प्रतिनिधि के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है। 
इधर राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में छात्रसंघ अध्यक्ष पर एनएसयूआई प्रत्याशी हिमांशु नगरकोटी, एबीवीपी प्रत्याशी यशवंत कपकोटी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर चंपा भट्ट, महासचिव पद पर आकांक्षा बोरा, संयुक्त सचिव में अक्षिता बिष्ट, रवि रावत, कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक कपकोटी, कविता आर्या, विवि प्रतिनिधि के लिए ममता तुलेड़ा, भावना ने नामांकन कराया। छात्रा उपाध्यक्ष, महासचिव में एक-एक ही प्रत्याशी ने नामांकन कराया है जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय मानिला में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर गोकुल, उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह, छात्रा उपाध्यक्ष में गीता, संयुक्त सचिव में मोनिका नैनवाल, विवि प्रतिनिधि कुंदन राम ने नामांकन कराया। चुनाव प्रभारी डॉ. गोरख नाथ ने बताया कि सांस्कृतिक सचिव, संकाय प्रतिनिधि, महासचिव पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं कराया। 

रानीखेत में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

रानीखेत/द्वाराहाट। रानीखेत और द्वाराहाट के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशी बाजार क्षेत्र से शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने समर्थकों के साथ कालेज परिसर पहुंचे। वहां भी जमकर शक्ति प्रदर्शन हुआ। रानीखेत में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चे भरे हैं। यह मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। 
रानीखेत में अध्यक्ष पद पर कुलदीप मेहरा, हरीश चंद्र सिंह और नवनीत उपाध्याय, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए रजनी पवार, हिमांशी बिष्ट, छात्र उपाध्यक्ष के लिए मोहित पांडे, रोहित अधिकारी, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि के लिए दिनेश सिंह तथा शाल्वी शाह ने नामांकन भरे हैं। सचिव पद पर ललित कुमार आर्या, संयुक्त सचिव पद पर निखिल बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव पद पर विशाल चंद्र फुलारा, कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु पांडे और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर सुधांशु भट्ट ने ही नामांकन कराया है। फिलहाल उनके निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। 

द्वाराहाट में अध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह, अर्जुन सिंह रौतेला, उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र अधिकारी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दीपा और हेमा कांडपाल, सचिव पद पर चंदन सिंह महेंद्र बिष्ट, संयुक्त सचिव पद पर भावना किरौला, ममता चमकनी, प्रवीण तेवाड़ी, कोषाध्यक्ष पद पर करन सिंह नेगी, प्रियंका, सांस्कृतिक सचिव पद पर मनीष कुमार, विवि प्रतिनिधि पद पर अंजू और पूजा ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। छात्र उपाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव पद पर एक एक नामांकन हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed