फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मेहनत से अध्ययन कर अभिभावकों के सपने करें साकार

मेहनत से अध्ययन कर अभिभावकों के सपने करें साकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
मेहनत से अध्ययन कर अभिभावकों के सपने करें साकार
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज जसकोट में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से मेहनत से अध्ययन कर अभिभावकों के सपनों को साकार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका प्रेरणा के प्रथम अंक का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने कहा कि विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर अच्छे अंक हासिल कर आगे बढ़ें। उन्होंने विद्यालय में कक्षों की कमी दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एचबी चंद ने कहा कि विभागीय स्तर से विद्यालय की मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभिभावक एक तरफ बीपीएल योजना का लाभ ले रहे हैं दूसरी ओर अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। प्रधानाचार्य डॉ. गिरीश चंद्र तिवारी ने सभी का आभार जताते हुए विद्यालय की प्रगति आख्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर समाजसेवी किशन सिंह बिष्ट ने विद्यालय के विकास के लिए 25 हजार का चेक और 10 हजार रुपये का चेक प्राथमिक विद्यालय जसकोट के लिए दिया। संचालन प्रमोद तिवारी ने किया। इस मौके पर शिव सिंह, देवेंद्र प्रसाद, राजकीय हाईस्कूल पौधार के प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र पांडे, शिवराज सिंह बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष चंदन बिष्ट, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष दीवान सिंह कार्की, समाजसेवी किशन सिंह बिष्ट, पुष्पा जीना ह्यूकिल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed