{"_id":"5bb8eed5867a5568111e3679","slug":"181538846421-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें नहीं बनने से नाराज ग्रामीण आज झीमार में चक्काजाम करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें नहीं बनने से नाराज ग्रामीण आज झीमार में चक्काजाम करेंगे
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई जा रही पैंसिया-गड़कोट और झिमार-भीताकोट मोटर मार्गों का निर्माण कार्य समय सीमा बीत जाने के बाद भी पूर्ण नहीं होने से नाराज ग्रामीण सात अक्तूबर को रामनगर मोटर मार्ग पर झिमार बाजार में चक्काजाम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन कर दिया जाएगा। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने तहसीलदार प्रताप राम टम्टा के माध्यम जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।
उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत पैंसिया-गड़कोट और झिमार-भीताकोट मोटर निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण की समय सीमा पूरी होने के बाद भी दोनों सड़कों का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है। इस कारण कई गांवों के ग्रामीणों को यातायात सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
दूसरी तरफ पीएमजीएसवाई के तहत झिमार-पूनाकोट मोटर मार्ग स्वीकृत है। अभी तक इस मोटर मार्ग के टेंडर नहीं हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि स्वीकृत मोटर मार्गो के समीप पीएमजीएसवाई का कार्यालय भी स्थित है। इसके बावजूद अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।