{"_id":"5b86d2a942c7924659430a5e","slug":"181535562409-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर के आसपास के गांवों को पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने के विरोध में गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में चल रहा धरना छठे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर जन समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
उन्होंने संविधान में 73 और 74वां संशोधन लागू कर वर्तमान परिसीमन को समाप्त करने की मांग की। उन्होंने परिसीमन को अव्यवहारिक करार दिया। ग्राम पंचायतें जन सुनवाई में नगर पालिका में शामिल होने का विरोध कर चुकी हैं। इसके बावजूद चार ग्राम सभाओं में परिसीमन जबरन थोपा गया है।
धरने पर समिति के अध्यक्ष योगी सुंदरनाथ, अंबी राम आर्य, अनूप तिवारी, भगवान चंद्र दुर्गापाल, दिवान धपोला, घनश्याम गुरुरानी, देवी दत्त पांडे, धन सिंह बिष्ट, हर्ष कनवाल, मुकेश जोशी, चंदन रावत, पूरन सिंह मेहरा, केपी जोशी, हरीश लाल, शेष राम, रघुनाथ सिंह रावत, किशोरी दत्त गुरुरानी, दयाकृष्ण कांडपाल, दिनेश जोशी, एच बिष्ट, हेमा सिंह, उत्तम नेगी आदि बैठे।