फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आक्रोशित ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

आक्रोशित ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Thu, 23 Aug 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत तामाढोन-गोलना सड़क का तीन बार सर्वे होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


सल्ट विकास खंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत सुनौली, टीटरी, गुरूना सिलीपाटी, बसीसीमा आदि ग्राम पंचायतों के लिए लंबे समय से स्वीकृत इक्कीस किलोमीटर की तामाढोन-गोलना मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में रोष है। इससे आहत ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के साथ ही इसको लेकर आंदोलन करने और सरकार को सबक सिखाने का एलान किया है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह घुघत्याल का कहना है कि सड़क न होने से ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने में दो से तीन घंटे का समय लगता है। जिसमें बीमार आदि को लाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का तीन बार सर्वे हो चुका है। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र जीना और सांसद अजय टम्टा सहित संबंधित अधिकारियों तक गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed