{"_id":"5b6b2f504f1c1b923e8b5e29","slug":"181533751120-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीड़ा में आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीड़ा में आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। खीड़ा में तीन सूत्री मांगों को लेकर तेरह दिन तक चले क्रमिक अनशन के बाद ग्रामीणों द्वारा शुरू किया गया आमरण अनशन दूूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन एक और व्यक्ति आमरण अनशन में बैठ गया है। आमरण अनशनकारियों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। आंदोलन के समर्थन में आठ महिलाएं क्रमिक अनशन पर बैठीं।
खीड़ा में शराब का ठेका निरस्त करने, जीआईसी में गणित विषय खोलने तथा खीड़ा-बच्छावान सड़क में पड़े गड्ढे ठीक करने की मांगों को लेकर पिछले पंद्रह दिनों से चलाया जा रहा आंदोलन जारी है। आमरण अनशन में बैठे आनंद सिंह, नारायण सिंह और बीरराम का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को नंदराम भी आमरण अनशन पर बैठे।
आंदोलन के समर्थन में दीपा देवी, तिलुली, लछिमा, विमला, हेमा, लक्ष्मी, गोविंदी और खष्टी सहित क्रमिक अनशन पर बैठीं। इधर भूतपूर्व सैनिक संगठन की ओर से माधोसिंह बिष्ट ने आंदोलन का समर्थन करते हुए बताया कि बृहस्पतिवार से चार पूर्व सैनिक भी अनशन पर बैठेंगे।