{"_id":"5accf3e64f1c1b513e8b4602","slug":"181523381222-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कोसी मैली, घरों में आ रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कोसी मैली, घरों में आ रहा गंदा पानी
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पिछले दो दिन हुई बारिश से कोसी नदी भी गंदी हो गई है। जंगलों की राख और मिट्टी बहकर नदी में आ गई है। जल संस्थान किसी न किसी तरह पेयजल सप्लाई तो कर रहा है, लेकिन नदी का गंदा पानी फिल्टर करने के बाद भी साफ नहीं हो रहा और लोगों के घरों में भी गंदा पानी ही सप्लाई हो रहा है। लोगों को साफ पानी पीने के लिए नौलों से या बाजार से मिनरल वाटर खरीदना पड़ रहा है।
सोमेश्वर क्षेत्र से आ रही कोसी नदी शनिवार और सोमवार को हुई बारिश के बाद काफी गंदी हो गई है। पिछले दिनों जंगलों में लगी आग भी पानी में बहकर नदी में समा गई है। यह सारा गंदा पानी कोसी स्थित जल संस्थान के पंप हाउस तक पहुंच गया है।
जल संस्थान के कर्मचारियों को पानी फिल्टर करने में दिक्कतें आ रही हैं। कोसी से पानी फिल्टर करने के बाद किसी तरह लिफ्ट तो किया जा रहा है, लेकिन घरों तक पहुंच रहा पानी साफ नहीं आ रहा है। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि अभी कोसी से साफ पानी आने में थोड़ा समय लगेगा। मौसम साफ रहा तो एक दो दिन में लोगों को पानी भी साफ उपलब्ध हो जाएगा।