{"_id":"5a79dc154f1c1b87268b8829","slug":"181517935637-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों पर पत्थरबाजी की तो पूर्व सैनिक करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों पर पत्थरबाजी की तो पूर्व सैनिक करेंगे आंदोलन
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पूर्व सैनिकों ने कश्मीर के लोगों द्वारा भारतीय सेना के जवानों पर पत्थरबाजी करने पर रोष व्यक्त किया है। यहां हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि ऐसा करने से जवानों का मनोबल गिरता है। जम्मू-कश्मीर की सरकार को पत्थरबाजी पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने सेना के जवानों पर भविष्य में इस तरह की घटना होने पर विरोध और आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है।
स्व. जनरल बीसी जोशी सभागार में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश की सीमाओं को सुरक्षित करने और आतंकवाद पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही सेना पर पत्थर फेंकने से उनका मनोबल गिरता है। बैठक की अध्यक्षता लीग अध्यक्ष पीजी गोस्वामी ने और संचालन सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। इस दौरान हरी सिंह मेहता की पत्नी के निधन पर शोक भी जताया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष केशव दत्त पांडे, उप संरक्षक घनानंद जोशी, कमांडर एचएस सांगा, पीएस ऐरी, हयात सिंह गैड़ा, केएस मनराल, महिपाल सिंह मेहता, पीसी तिवारी, रघुवीर सिंह, एनसी जोशी आदि शामिल थे।