फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गुजरात और हिमाचल में जीत से भाजपाइयों में खुशी की लहर

गुजरात और हिमाचल में जीत से भाजपाइयों में खुशी की लहर

Mon, 18 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
गुजरात और हिमाचल में जीत से भाजपाइयों में खुशी की लहर
अल्मोड़ा। गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने यहां चौघानपाटा में मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि गुजरात में छठी बार और हिमाचल में जीत दर्ज कर भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने अपनी मुहर लगा दी है और उनके द्वारा भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा जा रहा है। यह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सांगठनिक क्षमता और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जीत है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, अरविंद बिष्ट, रवि रौतेला, तुषार कांत साह, योगी सुंदर नाथ, धर्मेंद्र बिष्ट, अजय वर्मा, चंदन लाल टम्टा, डा. एसएस पथनी, डा. गोपाल नयाल, मीना भैसोड़ा, लता बोरा, विद्या बिष्ट, महेश नयाल, हरीश कनवाल, जगदीश चौहान, प्रकाश भट्ट, केसी सनवाल, आनंद कनवाल, अभय कुमार, संजय अग्रवाल, प्रकाश भट्ट, लता पांडे, लीला बोरा, सोबू साह, राहुल बोरा, गिरीश खोलिया, भैरव गोस्वामी, विनीत बिष्ट, संतोष आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश की मंत्री रेखा आर्या, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, सुभाष पांडे आदि ने भी खुशी जताई है। उधर धौलादेवी मंडल इकाई ने भी पार्टी की जीत पर खुशी जताई है। जिसमें मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे, रवि बनौला, भुवन तिवारी, डीके जोशी, मनोज पंत आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed