{"_id":"5a1c76bc4f1c1ba12d8b5183","slug":"181511814844-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर जाम लगाने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर जाम लगाने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर भिकियासैंण स्थित गगास पुल में जाम लगाने पर कुछ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर लोगों में रोष व्याप्त है। महिला मंगल दल उणुली के पदाधिकारियों ने एसडीएम गौरव चटवाल के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर महिलाओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की हैं।
ज्ञापन में महिला मंगल दल के पदाधिकारियों ने बताया है कि महिला संघर्ष समिति के बैनर तले आठ नवंबर को ग्रामीणों ने सेलापानी-बनघट-उणीमहादेव और सिंगोलीखाल-रीठा महादेव मोटर मार्ग का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग को लेकर भिकियासैंण स्थित गगास पुल पर जाम लगा दिया था।
बाद में समझौता वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हो गया था। उन्होंने भतरौंजखान थानाध्यक्ष पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में पार्वती देवी, धनुली देवी, दुर्गा देवी, जानकी देवी, चंपा देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।