फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   संसद, विस में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले

संसद, विस में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले

Tue, 31 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
संसद, विस में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले
अल्मोड़ा। महिला कांग्रेस जिला इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संसद और राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि 2014 के चुनावों में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का स्पष्ट उल्लेख था, लेकिन तीन साल बाद भी लोकसभा में महिलाओं के आरक्षण के लिए बिल पेश करने की कोई पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन


महिलाएं देश की आबादी का आधा हिस्सा हैं और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके बावजूद नीति निर्धारण और विधायी निकायों में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने प्रतिनिधित्व के अंतर को समझते हुए स्थानीय स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए इसका बीड़ा उठाया था। 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधनों के मार्ग ने राजनीतिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने की मुद्दे को बल देकर उन्हें इन निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। इसे आगे बढ़ाते हुए सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने कई राज्यों की मदद से स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, सुमन रौतेला, राधा बिष्ट, गीता मेहरा, जया साह, दीपा त्रिपाठी, पुष्पा सती, लीला जोशी, किरन साह, प्रीति बिष्ट, पूनम आर्या, जेबुलनिसा अंसारी, पूरन रौतेला, तारा जोशी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed