{"_id":"5f2556778ebc3e9fa83389b1","slug":"18-pujas-held-online-in-jageshwar-dham-crowd-of-devotees-almora-news-hld3918462132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागेश्वर धाम में 18 पूजाएं हुई ऑनलाइन, भक्तों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागेश्वर धाम में 18 पूजाएं हुई ऑनलाइन, भक्तों की रही भीड़
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना महामारी में भी प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में भक्तों की आस्था कम नहीं हुई है। शनिवार को जागेश्वर धाम में मंदिर में दर्शन के लिए लगभग 400 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में 18 ऑनलाइन पूजा भी हुई। जिसमें दो पार्थिव पूजन के अलावा संकल्प पूजा, रुद्राभिषेक, महामंत्युजय का जाप आदि शामिल हैं।
सावन माह में प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी जागेश्वर धाम में करीब 400 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मन्नतें मांगीं। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के तहत श्रद्धालुओं को मंदिरों में जलाभिषेक की अनुमति नहीं है। भक्त दर्शन कर जलाभिषेक किए बगैर ही लौटे। मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन पार्थिव पूजन और रुद्राभिषेक आदि कराए जा रहे हैं।
शनिवार को भी भक्तों ने घर बैठे ही जागेश्वर धाम में ऑनलाइन संकल्प पूजा, रुद्राभिषेक, महामंत्युजय का जाप, पार्थिव पूजन कराया। मंदिर में 18 ऑनलाइन पूजाएं हुईं। जिसमें दो पार्थिव पूजन के अलावा संकल्प पूजा, रुद्राभिषेक, महामंत्युजय का जाप आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा रत्नेश्वर, बालेश्वर, एनटीडी शिवालय, बद्रेश्वर, पातालदेवी, बेतालेश्वर, विश्वनाथ, देवस्थल आदि शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण इस बार जागेश्वर धाम में एक माह तक चलने वाला श्रावणी मेला सादगी के साथ मनाया जा रहा है। मेले में दुकानें आदि भी नहीं लगी हैं और न ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।