{"_id":"5cd9b2fbbdec2207167ed249","slug":"171557771003-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया पुल निर्माण में घटिया सामग्री का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया पुल निर्माण में घटिया सामग्री का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तड़ागताल के ढनांण और नौगांव के बीच पैली गधेरे में पुल निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने और पिछले कुछ समय से जेेसीबी और ट्रैक्टर से अवैध खनन करने का मामला सामने आया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया है। लोगों की शिकायत पर पहुंचे विधायक ने मामले का खुलासा किया है। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के सभी अभियंताओं को विधानसभा क्षेत्र से हटाने की संस्तुति की है।
मिली जानकारी के अनुसार नौगांव और ढनांण के बीच पैली गधेरे में पीएमजीएसवाई के माध्यम साढे़ तीन करोड़ रुपये की लागत का पुल का निर्माण हो रहा है। विधायक ने बताया कि जनता लंबे समय से निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने की शिकायत करते आ रही थी। इन्हीं शिकायतों के चलते सोमवार को वह निर्माण स्थल पर पहुंचे जिसमें शिकायत को सही पाया है।
विधायक ने बताया कि पीएमजीएसवाई के अभियंताओं को क्षेत्र से बाहर करने की संस्तुति की गई है। अवैध खनन से गधेरे में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने मौके से ही खनन अधिकारी को फोन से मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई को कहा। बाद में मौके पर पहुंची खीड़ा चौकी पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। चौकी प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई कर दी गई है। इधर उपजिलाधिकारी आरके पांडे ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।