{"_id":"5c6d94c9bdec224dce167362","slug":"171550685385-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं कृषक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं कृषक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के ग्राम पंचायत चौंसली में कृषि विभाग ने कृषि चौपाल आयोजित की। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने काश्तकारों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
कृषि विज्ञान केंद्र मेटला के डॉ. राजेश कुमार ने वैज्ञानिक विधि से खेती करने की तकनीकों से अवगत कराया। न्याय पंचायत प्रभारी खत्याड़ी कैलाश भंडारी ने कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र में कराए गए कार्यों का ब्योरा रखा। अध्यक्षता करते हुए प्रधान चौंसली शेर सिंह लटवाल ने चौपाल को किसानों के लिए लाभदायक बताया।
इसके बाद विशेषज्ञों ने काश्तकार जगत सिंह, राजेंद्र सिंह, बचे सिंह, जगत सिंह, गोपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक आत्मा सौरभ सिंह, गोपाल दत्त चबडाल, तकनीकी सहायक कमल नारायण जोशी, दया किशन, हरीश सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।