फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   किसान उन्नत बीजों और तकनीक से करें खेती: टम्टा

किसान उन्नत बीजों और तकनीक से करें खेती: टम्टा

Sun, 17 Feb 2019 11:34 PM IST
Almora Desk Almora desk
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
किसान उन्नत बीजों और तकनीक से करें खेती: टम्टा

विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई हैं। किसान आधुनिक तकनीक और उन्नत बीजों की बुवाई कर आत्मनिर्भर बनें। टम्टा मटेला में कृषि विभाग की ओर से आयोजित किसान मेले को संबोधित करे रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। किसान खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानीकरण कर आय बढ़ाएं। अधिकारियों का भी दायित्व है कि वह अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा कि किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी देने के लिए मेला आयोजित किया गया है। किसान सम्मान निधि के तहत 57 हजार काश्तकारों के अब तक फार्म भराए जा चुके हैं। मुख्य अतिथि ने मेले में लगाए गए स्टालों, कृषि उपकरणों का भी निरीक्षण किया। चार समूहों को फार्म मशीनरी बैंक, दस किसानों को अनुदान पर स्याही हल, 80 किसानों को मृदा कार्ड वितरित किए गए। संचालन सहायक कृषि अधिकारी केएन कांडपाल ने किया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश शर्मा, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद जोशी, कृषि विज्ञान केंद्र के डा. आरपी सिंह, डा. राजेश, डा. डीएस नेगी, कृषि और भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद शर्मा, अश्विनी गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


41 किसानों को मिला किसान श्री पुरस्कार
अल्मोड़ा। कृषि, पशुपालन, उद्यान और मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 41 प्रगतिशील काश्तकारों को ब्लाक स्तरीय किसान श्री पुरस्कार के रूप में दस-दस हजार रुपये और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed