{"_id":"5c645be2bdec22653c2d20e1","slug":"171550080994-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसीपी का लाभ देने, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित दस सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड अधिकारी -कर्मचारी-शिक्षक समन्वय मंच के आह्वान पर सरकारी विभागों के कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों ने दूसरे दिन भी बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। मांग पूरी नहीं होने पर 15 फरवरी को कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालने का एलान किया है।
सरकारी विभागों के कार्मिक पुरानी पेंशन बहाल करने, पदोन्नति में शिथिलीकरण, एसीपी का लाभ 10,16 और 26 वर्ष में दिए जाने, हेल्थ स्मार्ट कार्ड बनाने सहित दस सूत्री मांगों को लेकर पिछले काफी समय से आंदोलित हैं। कार्मिकों गत 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
बुधवार दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन भी किया। मुख्य संयोजक पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि 15 फरवरी को सायं पांच बजे जिला मुख्यालय और शाखा इकाइयों द्वारा कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
24 फरवरी को जिला मुख्यालय में सायं पांच बजे रैली निकालकर मांगों लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। प्रदर्शन में पुष्कर भैसोड़ा, बलवीर भाकुनी, मंलीय उपाध्यक्ष देवेंद्र पाठक, राजेश डालाकोटी, पुष्पा कांडपाल, कमल उप्रेती, योगेश तिवारी, कमल बिष्ट, बलवंत तड़ागी, गोपाल भाकुनी, अर्जुन सिंह नेगी, कैलाश सिंह ऐरी, जगदीश सिंह, गोकुल सिंह आदि शामिल थे।