{"_id":"5c266ffcbdec2256a2237ccc","slug":"171546022908-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमड़खान के विद्यार्थियों को अब परीक्षा देने नहीं जाना पड़ेगा 15 किमी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमड़खान के विद्यार्थियों को अब परीक्षा देने नहीं जाना पड़ेगा 15 किमी दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चमड़खान क्षेत्र के छात्र छात्राओं को अब बोर्ड परीक्षाएं देने के लिए दूर जीआईसी देवलीखेत नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने पूर्व में जीआईसी बंगोड़ा स्थित परीक्षा केंद्र को हटाकर जीआईसी देवलीखेत कर दिया था, जिस कारण छात्र दात्राओं को परीक्षाएं देने के लिए 15 किमी दूर जाकर किराए में कमरा लेना पड़ता था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में शिक्षा विभाग से कई बार परीक्षा केंद्र को पुन: बंगोड़ा करने की मांग उठाई। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने एक नहीं सुनी।
इधर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के प्रयासों से अब परीक्षाएं जीआईसी बंगोड़ा में ही होंगी। उन्होंने शिक्षा सचिव के माध्यम से इस केंद्र को फिर से परिवर्तित करा दिया है।