फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   रिटर्न नहीं भरने और टर्न ओवर कम दिखाने वालों पर होगी कार्रवाई

रिटर्न नहीं भरने और टर्न ओवर कम दिखाने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 26 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
रिटर्न नहीं भरने और टर्न ओवर कम दिखाने वालों पर होगी कार्रवाई
अल्मोड़ा। राज्य कर विभाग ने जीएसटी के तहत मासिक और त्रैमासिक रिटर्न नहीं भरने वाले और टर्न ओवर कम दिखाने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि विभाग की चेतावनी के बाद दस दिन के भीतर 31 व्यापारियों ने 56 लाख जमा भी कर दिया है, लेकिन जिन व्यापारियों ने रिटर्न नहीं भरा है और टर्न ओवर कम दिखाया है उनके खिलाफ राज्य कर विभाग ने अर्थदंड लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


व्यापारियों को रिटर्न भरने के लिए राज्य कर विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया था, लेकिन कई व्यापारियों ने मासिक, त्रैमासिक रिटर्न नहीं भरे और टर्न ओवर भी कम दर्शाया। सहायक राज्यकर आयुक्त कमल जोशी ने बताया कि विभाग द्वारा कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी के बाद अब 31 व्यापारियों ने पिछले दस दिन में 56 लाख जमा कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अन्य व्यापारी भी रिटर्न भरने के लिए सामने आ रहे हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि चेतावनी के बाद भी जो व्यापारी रिटर्न नहीं भर रहे हैं उनके खिलाफ विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करने के अलावा अर्थदंड लगाने की भी तैयारी कर ली है। ऐसे व्यापारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed