{"_id":"5bc07a93bdec226991724cd5","slug":"171539340947-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह से वेतन नहीं मिलने से आल्पस कर्मचारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह से वेतन नहीं मिलने से आल्पस कर्मचारी परेशान
Updated Fri, 12 Oct 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पातालदेवी स्थित आल्पस फार्मास्युटिकल्स फैक्ट्री के कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधक निदेशक द्वारा उन्हें पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है। दशहरा तथा दीवाली त्योहार मनाने तथा बच्चों की स्कूल फीस जमा करने के लिए उनके पास पैसे तक नहीं हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं होने पर बच्चों के नाम कटने की स्थिति आ चुकी है। परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। दशहरा तथा दीपावली पर्व नजदीक हैं लेकिन अब तक पांच माह के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने फैक्ट्री की चल अचल संपत्ति की नीलामी कर शीघ्र भुगतान करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पूरन सिंह भंडारी, हेमंत रावत, बलवंत सिंह, गिरीश कर्नाटक आदि शामिल हैं। ब्यूरो