{"_id":"5b79b1bc42c792466c100055","slug":"171534702012-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में घुसा जहरीला किंग कोबरा, बिजली ठप हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में घुसा जहरीला किंग कोबरा, बिजली ठप हुई
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकास भवन में विद्युत विभाग के फीडर में जहरीला किंग कोबरा प्रजाति का सांप घुसने से हड़कंप मच गया। इससे विकास भवन की विद्युत व्यवस्था भी ठप हो गई। आनन फानन में वन विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद वन कर्मचारी ने जहरीले सांप को बाहर निकाला। इसके बाद विद्युत व्यवस्था सुचारु की गई।
जानकारी के अनुसार विकास भवन में विद्युत विभाग के फीडर में रविवार दिन में सांप घुस गया। कर्मचारियों ने देखा तो इसकी सूचना विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों और वन विभाग को दी। इसी दौरान विकास भवन की बिजली भी चली गई। बाद में वन बीट अधिकारी भुवन लाल टम्टा मौके पर पहुंचे और उन्होंने घंटों प्रयास के बाद बमुश्किल सांप को पकड़कर बाहर निकाला। इसके बाद शाम के समय विद्युत व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया। वन बीट अधिकारी ने बताया कि सांप किंग कोबरा प्रजाति का है और करीब चार फुट का है। उन्होंने बताया कि जहरीले सांप को बाद में जंगल में छोड़ दिया गया है।