फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गैरसैंण राजधानी को लेकर पदयात्रा पर निकले प्रवीण सिंह का किया स्वागत

गैरसैंण राजधानी को लेकर पदयात्रा पर निकले प्रवीण सिंह का किया स्वागत

Wed, 04 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण राजधानी को लेकर पदयात्रा पर निकले प्रवीण सिंह का किया स्वागत
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। उत्तरकाशी के मोरी से 25 मई से गैरसैंण स्थायी राजधानी और नशा नहीं, रोजगार दो जैसे मुद्दों को लेकर पद यात्रा पर निकले प्रवीण सिंह का लोगों ने गैरसैंण, मेहलचौरी, खीड़ा और चौखुटिया आदि विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। प्रवीण सिंह इससे पहले गैरसैंण में भी नौ दिन का आमरण अनशन कर चुके हैं।
विज्ञापन


करीब अड़तीस दिनों से पद यात्रा कर रहे बनारस के मूल निवासी और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र रहे प्रवीण सिंह प्रदेश में उस समय सुर्खियों में आए जब उन्होंने ऋषिकेश एम्स में महंगे उपचार के खिलाफ आंदोलन चलाया। प्रवीण सिंह का कहना है कि उन्हें उत्तराखंड मूल के अपने साथियों के माध्यम से उत्तराखंड में लोगों के गैरसैंण राजधानी को लेकर संघर्ष करने की जानकारी मिली तो वह आंदोलन को मजबूत करने के लिए इस अभियान में जुट गए हैं।
विज्ञापन


बताते हैं कि वे प्रतिदिन दस किलोमीटर पैदल यात्रा करने के साथ ही निकटवर्ती गांवों के बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं आदि से सीधा संवाद करते हैं। चौखुटिया पहुंचने पर उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ गया।प्राथमिक उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed