फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आखिरकार आठ दिन बाद निकाल ही लिया दमकल वाहन

आखिरकार आठ दिन बाद निकाल ही लिया दमकल वाहन

Wed, 06 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
आखिरकार आठ दिन बाद निकाल ही लिया दमकल वाहन
अल्मोड़ा में वाहन - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। पिछले हफ्ते 29 मई की सुबह एलआरसाह रोड में बीएसएनएल परिसर में गिरा दमकल विभाग का बड़ा वाहन मंगलवार को आठ दिन बाद निकाल लिया गया है। हल्द्वानी से पहुंची दो क्रेनों की मदद से करीब ढाई घंटे में अग्निशमन वाहन को निकाला जा सका। इस दौरान एलआरसाह रोड में यातायात बंद रहा।
विज्ञापन

पिछले मंगलवार तड़के आग बुझाने जा रहा अग्निशमन विभाग का बड़ा वाहन एलआरसाह रोड में अनियंत्रित होकर बीएसएनएल के आवासीय परिसर में गिर गया था। इस दौरान सड़क को दोनों ओर से बंद कर तीन क्रेन के जरिए निकालने का प्रयास किया गया था, लेकिन सारे प्रयास विफल हो गए। चार दिन पूर्व अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और लोनिवि अधिकारियों ने वाहन निकालने को क्रेन मंगाने का निर्णय लिया था। इधर मंगलवार को दिन में हल्द्वानी से पहुंची दो क्रेनों की मदद से वाहन को निकाल लिया गया। इस दौरान एलआरसाह रोड में यातायात ढाई से तीन घंटे बंद रहा। एहतियात के तौर पर पुलिस लाइन की क्रेन को भी रिर्जव में रखा गया था, लेकिन उसकी जरूरत नहीं पड़ी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन के कंडम की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी गिरीश बिष्ट समेत पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed