{"_id":"5a7dd8f54f1c1bb3208b8585","slug":"171518196981-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर विशेषज्ञ डाक्टरों के चल रहे जिला मुख्यालय के अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर विशेषज्ञ डाक्टरों के चल रहे जिला मुख्यालय के अस्पताल
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला महिला अस्पताल और जिला अस्पताल विशेषज्ञ डाक्टरों के बगैर की चल रहा है। जिला अस्पताल में जहां सर्जन, चर्म रोग, पैथोलॉजिस्ट के पद खाली चल रहे हैं। वहीं महिला अस्पताल सिर्फ एक स्थाई स्त्री रोग विशेषज्ञ के सहारे चल रहा है। महिला अस्पताल में बच्चों के डॉक्टर और सीएमएस के पद भी खाली चल रहे हैं। मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने के कारण बाहरी जिलों के लिए रेफर किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में हर रोज नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 350 से अधिक मरीज पहुंचते हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर हल्द्वानी का रुख करना पड़ रहा है। वर्तमान में यहां चर्म रोग, सर्जन, पैथलोजिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। प्रभारी सीएमएस डॉ. आरसी पंत का कहना है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों के नहीं होने से मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। फिलहाल हर रोज प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेजा जाता है। वहीं 39 बैड के महिला अस्पताल में डाक्टरों के सात पदों में से केवल चार पर ही तैनाती है। इसमें भी केवल एक स्थाई स्त्री रोग विशेषज्ञ के सहारे अस्पताल को चलाया जा रहा है। हालांकि संविदा पर दो महिला चिकित्सकों को रखा गया है, लेकिन इमरजेंसी और ऑपरेशन आदि के समय स्थायी डॉक्टरों के नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी उपलब्ध डॉक्टरों द्वारा प्रत्येक महीने 15 से 20 सीजेरियन किए जा रहे हैं, लेकिन अधिकांश गर्भवती महिलाओं को डॉक्टरों की कमी के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया जा रहा है। इसके अलावा बाल रोग विशेषज्ञ का पद भी आठ महीने से खाली चल रहा है। वर्तमान में यहां सीएमएस का पद भी खाली चल रहा है।
जिला महिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल को महिला रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ के डाक्टरों की जरूरत है। खाली पदों को लेकर हर रोज निदेशालय रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
दो नए प्राइवेट वार्ड तैयार
जिला महिला अस्पताल में प्राइवेट वार्डों की संख्या चार हो गई है। पिछले दिनों डीएम ईवा आशीष ने महिला अस्पताल का निरीक्षण कर दो प्राइवेट वार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। प्रभारी सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल ने बताया कि डीएम के निर्देश के बाद महिला अस्पताल में दो नए प्राइवेट वार्ड बना दिए गए हैं।