{"_id":"5a6f5c274f1c1b4f588b571f","slug":"171517247527-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सेल की सक्रियता से 10 हजार खाते में लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सेल की सक्रियता से 10 हजार खाते में लौटे
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। साइबर अपराधियों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक महिला से उसके खाते के बारे में जानकारी हासिल की और उसके खाते से 17 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी होते ही साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई शुरू की, जिससे महिला के खाते में करीब 10 हजार रुपये वापस आ गए हैं।
31 दिसंबर को खोल्टा निवासी दीपा बिष्ट पत्नी दिवान सिंह बिष्ट के पास अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके खुद को आईडीबीआई बैंक का अधिकारी बताया। महिला झांसे में आ गई उसने बैंक के खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी दे दी। उसके बाद बदमाशों ने आईडीबीआई बैंक की स्टेशन रोड अल्मोड़ा शाखा में स्थित उसके खाते से नेट बैंकिंग के जरिए 17 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।
मोबाइल में खाते से पैसे निकलने का मैसेज आने पर महिला ने तुरंत पुलिस को शिकायत की। साइबर सेल अल्मोड़ा के प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने तत्काल बैंक के नोडल अधिकारी से वार्ता करके साइबर अपराधियों की ओर से ट्रांसफर की गई धनराशि पर रोक लगाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। एसएसपी पी रेणुकादेवी ने बताया कि साइबर सेल के प्रयासों के बाद दीपा बिष्ट के खाते में 9994 रुपये वापस आ गए हैं।