{"_id":"5a6f5a7e4f1c1b1d368b749f","slug":"171517247102-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों की समस्याएं खत्म करनी होंगी : सुबोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों की समस्याएं खत्म करनी होंगी : सुबोध
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) पखवाड़े के समापन पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग (आईआईपी) दिल्ली के उपनिदेशक सुबोध केजुईकर ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देना होगा।
उन्होंने कहा कि पर्वतीय जिलों में स्थानीय उत्पादों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना होगा। पैकेजिंग क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद उद्यमियों के सवालों के जवाब भी दिए। महाप्रबंधक उद्योग केंद्र डा. दीपक मुरारी ने कहा कि उद्यमियों की सहायता के लिए सभी को टीम भावना से काम करना होगा। पलायन रोकने के लिए पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने, फल उत्पादन, डेरी, मसाला उत्पाद, पिरुल आधारित उद्योग, रामबांस, बिच्छू घास, भांग की चटनी, अचार उद्योग आदि के बारे में जानकारी दी।
जिला उद्योग केंद्र चंपावत के प्रबंधक जीबी जोशी, बागेश्वर के प्रबंधक राजेश साह ने कहा कि पखवाड़े का उद्देश्य बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादों की आकर्षक पैकेजिंग करना है, ताकि उद्यमी लाभान्वित हो सकें। इस मौके पर चंपावत के उद्यमी प्रदीप शर्मा, गणेश दत्त, बागेश्वर के अभिषेक द्विवेदी, राजेश शर्मा, द्वाराहाट की प्रो. मंजू साह, रानीखेत के संजय पांडे, सुनीता बिष्ट, महिला हाट की गीता पांडे, समन्वयक राजू कांडपाल, हिलांस अल्मोड़ा के दीपक बिष्ट, चेली ऐपण की अध्यक्ष नमिता जोशी, विनोद कुमार पांडे, देवेंद्र बिष्ट आदि ने भाग लिया।