{"_id":"5a19a2c54f1c1b87698bdbc7","slug":"171511629509-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूरी के तीन साल बाद भी काकड़ीघाट में नहीं खुला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजूरी के तीन साल बाद भी काकड़ीघाट में नहीं खुला अस्पताल
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। ताड़ीखेत ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर काकड़ीघाट में 2014 में स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने की मांग उठाई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नवंबर 2014 में शासन ने काकड़ीघाट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वीकृति दी थी। तत्पश्चात मई 2015 में अस्पताल को किराए के भवन में संचालित करने के आदेश जारी किए, लेकिन अब तक काकड़ीघाट में स्वीकृत अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हो पाया है, जबकि ग्रामीण अस्पताल संचालन के लिए भवन के सभी कागजात मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में जमाकर चुके हैं। ग्रामीणों ने इस पर रोष जताते हुए जिलाधिकारी से जल्द काकड़ीघाट में अस्पताल संचालित करने की मांग उठाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि आसपास कोई अस्पताल नहीं है। बीमार व्यक्तियों को अल्मोड़ा ले जाना पड़ता है। ज्ञापन देने वालों में ईड़ा की क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता फर्त्याल, नौगांव की प्रधान इंद्रा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह फर्त्याल, खड़क सिंह, नैन सिंह, गोपाल सिंह शामिल हैं।