{"_id":"5a19a2c24f1c1b001c8b4fcc","slug":"171511629506-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन और पालिका पर छोटे व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन और पालिका पर छोटे व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने आरोप लगाया है कि जिला और पालिका प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर शहर में छोटे दुकानदारों को प्रताड़ित कर रहा है, जबकि बड़े अतिक्रमण को अनदेखा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दुकानदारों के जबरन पुलिस एक्ट में दस-दस हजार रुपये के चालान किए जा रहे हैं, जबकि विधिक प्राविधान के अनुसार पुलिस एक्ट में चालान करने से पूर्व पुलिस मार्ग से अवरोध हटाने के लिए निर्देश देगी। यदि अवरोध नहीं हटाया गया तो पुलिस एक्ट में चालान करेगी। अल्मोड़ा का पटाल बाजार मोटर मार्ग नहीं है। बिना सामान हटाने के नोटिस दिए बिना सीधे चालान करना विधिक रूप से अनुचित है। यदि इन चालानों को निरस्त नहीं किया गया तो व्यापारियों के हित मेें जनांदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो न्यायालय में भी पीड़ित व्यापारियों की ओर से वाद दायर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा शहर में लोगों के थूकने पर भी चालान किया जा रहा है, जबकि पालिका सफाई को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल साबित हो रही है। य