{"_id":"59d919374f1c1b74698b49f0","slug":"171507399991-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान ड्रामा में राजकीय इंटर कालेज मनान ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान ड्रामा में राजकीय इंटर कालेज मनान ने बाजी मारी
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज मनान में आयोजित ताकुला ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का परिचय दिया। विज्ञान ड्रामा में राजकीय इंटर कालेज मनान, राजकीय बालिका इंटर कालेज सारकोट, राजकीय इंटर कालेज भूलखर्कवाल गांव क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञान मेले में मोहित नयाल प्रथम, मनीषा मेहरा द्वितीय रहे। विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर वर्ग के विभिन्न विषयों में बबीता खाती, प्रेम थापा, अंजलि अधिकारी, दीपक दोसाद, सीनियर वर्ग में हेमा रावत, लक्ष्मी कार्की, जलज पांडे प्रथम स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डा. विशन सिंह नेगी ने बच्चों से लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। महोत्सव के संयोजक और प्रधानाचार्य डा. संजय पांडे ने कहा कि छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच पैदा करनी होगी ताकि वह विज्ञान की पढ़ाई को बेहतर ढंग से कर सकें।
अध्यक्षता खंड शिक्षाधिकारी पुष्कर लाल टम्टा ने और संचालन विनय साह ने किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक कमलेश धपोला, भावना धपोला, धन सिंह गैड़ा, संग्राम सिंह, जीसी आर्या, अनुराधा साह, कमान सिंह आदि थे। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के टीम प्रभारी भरत सिंह बिष्ट, गोपाल भोज, भारत भूषण, गीता रावत, बसंती आर्या, अंजू जोशी, हरेंद्र रावत, कमल सिंह, वंदना जोशी, बीना बिष्ट, हेमलता लस्पाल, गिरीश पांडे, दीपक वर्मा, रमेश दोसाद, संगीता जोशी, मुन्नी टम्टा, तारा जोशी आदि मौजूद थे। महोत्सव में जीआईसी मनान, दड़मिया, मनसारी नालाचौरा, भूखर्कवाल गांव, सुनोली, भकूना, जीजीआईसी सोमेश्वर, सारकोट, हाइस्कूल चनौदा, लोद, पच्चीसी आदि स्कूलों ने भाग लिया।