{"_id":"59c7e7ef4f1c1bad688b6380","slug":"171506273263-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में नौ अक्तूबर से शुरू होगी मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में नौ अक्तूबर से शुरू होगी मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पर्यटन विभाग द्वारा संचालित पंडित दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना अल्मोड़ा में नौ अक्तूबर से शुरू हो रही है। जिसके तहत 60 साल या उससे अधिक बीपीएल कार्ड धारकों के वरिष्ठ नागरिकों को बदरीनाथ धाम के अलावा गंगोत्री, रीठा साहिब और नानकमत्ता की निशुल्क यात्रा कराई जानी है। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर प्रत्येक तहसील से 30-30 यात्रियों का स्वास्थ्य विभाग से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराने और निर्धारित तिथियों में यात्रा दल को रवाना करने के निर्देश दिए हैं।
जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि अल्मोड़ा जिले में तीर्थाटन योजना नौ अक्तूबर से शुरू हो रही है। उन्होंने बीपीएल कार्ड धारक वरिष्ठ नागरिकों से यात्रा के लिए निर्धारित तिथि से दो दिन पूर्व पंजीकरण कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण उनके तहसील कार्यालयों से ही किया जाएगा। यात्रा के लिए आवेदन पत्र, आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड की छायाप्रति, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक तहसील से 30-30 यात्रियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। अल्मोड़ा से बदरीनाथ तीर्थाटन यात्रा नौ अक्तूबर, भनोली तहसील से 23, सोमेश्वर से 30 अक्तूबर से होगी। सल्ट, जैंती, चौखुटिया, भिकियासैंण से छह नवंबर और द्वाराहाट से 13 नवंबर से यात्रा शुरू होगी। ब्यूरो