{"_id":"5c913276bdec22146c223a28","slug":"161553019510-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने रानीखेत पहुंचे कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी प्रदीप टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने रानीखेत पहुंचे कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी प्रदीप टम्टा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी प्रदीप टम्टा देर शाम रानीखेत पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
देर शाम यहां पहुंचे प्रदीप टम्टा ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कांग्रेस के इतिहास के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण कर रही है, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के टुकड़े कर बांग्लादेश उदय किया, लेकिन इसका उन्होंने कई राजनीतिक लाभ नहीं लिया।
विज्ञापन
मोदी सरकार ने राम मंदिर बनाने, बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन मोदी सरकार विफल साबित हुई है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का घर-घर प्रचारित करने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, सुंदर गोयल, चंदन बिष्ट, कैलाश पांडे, हेमंत बिष्ट, कुलदीप कुमार, अमन शेख, शहनवाज सिद्धिकी, विजय मेहरा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।