{"_id":"5c69a237bdec2208d27b1e0c","slug":"161550426679-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल्पस कर्मियों का आंदोलन जारी, केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल्पस कर्मियों का आंदोलन जारी, केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने दिया आश्वासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आल्पस कर्मचारियों का आमरण अनशन रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। सुनील जोशी और प्रदीप कुमार दूसरे दिन भी आमरण अनशन में डटे रहे। कर्मचारियों ने प्रशासन पर आंदोलनकारियों को जबरन आंदोलन स्थल से उठाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने उन्हें मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक उनकी बात मुख्यमंत्री से नहीं कराई गई है। अनशन स्थल पर पहुंचे केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने केंद्र स्तर से कंपनी खुलवाने का आश्वासन दिया।
गांधी पार्क स्थित आंदोलन स्थल पर हुई सभा में कर्मचारियों ने सरकार से फैक्ट्री का संचालन हर हाल में शुरू करने और कर्मचारियों को वेतन देने की मांग दोहराई। उन्होंने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर इस मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान भी किया। आंदोलन में सीमा, शांति, गीता, हेमा, हीरा, माया, किरन, नसरीन, मंजुला, कमला, महेंद्र सिंह, अशोक साह, बलवंत, विनोद पाटनी, हेम गुरुरानी, नवीन चंद्र आदि शामिल रहे।