{"_id":"5c66fdb1bdec2273ab6076d3","slug":"161550253489-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंहदी और रंगोली के माध्यम से किया मतदान के लिए जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंहदी और रंगोली के माध्यम से किया मतदान के लिए जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदी, रंगोली के माध्यम से किया मतदान के प्रति जागरूक
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कालेज बटुलिया में छात्राओं ने रंगोली और मेंहदी रचाकर लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। छात्राओं ने गांवों में भी जागरूकता अभियान चलाया।
मेंहदी प्रतियोगिता में जागृति रावत, दीप्ती और तारा रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किया।
रंगोली प्रतियोगिता में संजना प्रथम, पूजा द्वितीय और भगवती ने तीसरा स्थान अर्जित किया। डॉ. भावना बेवलाल और दीप्ती ध्यानी निर्णायक थे। संचालन स्वीप प्रभारी जमुना प्रसाद तिवारी ने किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भुवन चंद्र पाठक ने किया। छात्र प्रमोद तिवारी, रवींद्र सिंह ने भी कार्यक्रम को सहयोग किया। इस दौरान जोधा सिंह बिष्ट, विजय, सोनी, हरिओम, प्रेम प्रकाश, रचना सैनी, सतीश पांडेय, गोकुल राणा, कल्याण सिंह, कैलाश कांडपाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो