फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कफाड़ तोक को पानी से वचिंत रखा गया तो भिटारकोट के ग्रामीण करेंगे आंदोलन

कफाड़ तोक को पानी से वचिंत रखा गया तो भिटारकोट के ग्रामीण करेंगे आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
कफाड़ तोक को पानी से वचिंत रखा गया तो भिटारकोट के ग्रामीण करेंगे आंदोलन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती भिटारकोट गांव में निर्माणाधीन पेयजल योजना से कफाड़ तोक को वंचित रखने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। हालांकि अभी इस योजना के सर्वे का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ हिस्से में पाइप लाइन बिछाई जा रही है, लेकिन कफाड़ तोक में अभी तक सर्वे नहीं हुआ है, जबकि खांकर तोक में लोग नहीं रहते वहां भी लाइन बिछाई जा रही है। ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों से मुलाकात कर कफाड़ तोक को वंचित रखने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि भिटारकोट गांव के लिए लालर के गधेरे पेयजल योजना बन रही है, लेकिन कफाड़ तोक में अभी तक लाइन के लिए सर्वे का कार्य नहीं हुआ है। जिस तोक में लोग नहीं रहते वहां प्राथमिकता दी जा रही है। कहा कि खांकर तोक में पूर्व में एक परिवार रहता था वह भी बाहर चले गए हैं, जबकि कफाड़ तोक में चार परिवार रहते हैं, वहां पानी की किल्लत है। यदि कफाड़ तोक को पानी से वंचित रखा गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। इधर जल निगम के अधिकारियों ने किसी भी तोक को पानी से वंचित नहीं रखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


इधर, ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान भी इस संबंध में चुप्पी साधे हुए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में कमल कुमार, देवकी देवी, दीपा देवी, रेवती देवी, रेनू देवी, आशा देवी, फकीर चंद्र, पनी राम, हरीश चंद्र, पूनम आर्य, प्रेमा देवी, गंगा देवी, हेमा देवी, बिमला देवी, शांति देवी, किशोर लाल सहित तमाम ग्रामीण शामिल थे। जल निगम के एई डीएस रौतेला ने बताया कि योजना सभी तोकों के लिए है। कफाड़ तोक को पानी से वंचित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed