फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे शिक्षक और कर्मचारी

आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे शिक्षक और कर्मचारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे शिक्षक और कर्मचारी
अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति ने लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होनेे पर 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन का एलान किया है।
विज्ञापन

वन विभाग के चिंतन सभागार में हुई समिति की बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने कर्मचारियों के भत्तों में कटौती कर दी है। दस सूत्री मांगों पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कर्मचारियों की मांगों के समाधान के बजाय सरकार उन्हें धमकाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने जिले के सभी कर्मचारियों और शिक्षकों से 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। अल्मोड़ा में कार्मिक 11 बजे से गांधी पार्क में धरना देंगे। निर्णय लिया गया कि चंद्रमणि भट्ट के सेवानिवृत्त होने के कारण उनके स्थान पर पुष्कर सिंह भैसोड़ा को मुख्य संयोजक का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य संयोजक पंकज कांडपाल, पुष्कर सिंह भैसोड़ा के अलावा चंद्रमणि भट्ट, धीरेंद्र पाठक, उमापति पांडे, सीएस नैनवाल, एनसी रिखाड़ी, अनुराग पांडे, टीका सिंह खोलिया, विमला रौतेला, सतीश बोरा, दनी राम आर्या, केएन कांडपाल, बीसी कांडपाल, बीसी जोशी, जीएस नेगी, एएस नेगी, पीजी गोस्वामी आदि ने भाग लिया।


इधर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने आरोप लगाया है कि सरकार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। उनकी मांगों का समाधान करने में सरकार अब तक विफल रही है। उन्होंने उपपा की ओर से कर्मचारी शिक्षकों के आंदोलन को समर्थन जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed